फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: सोपोर में सुरक्षाबलों का एक्शन, तलाशी के दौरान मिला 45 स्क्रैप शेल का जखीरा

Wed, 05 Aug 2026 04:37 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सोपोर के अमरगढ़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक घर से 45 स्क्रैप (कबाड़) गोले बरामद किए गए।
विज्ञापन
45 स्क्रैप गोले बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में बुधवार को सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक घर से 45 कबाड़ (स्क्रैप) गोले बरामद किए। बरामद सामग्री को जांच के लिए कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अमरगढ़ थाना क्षेत्र के घाट निंगली और शीर कॉलोनी इलाके में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) सोपोर, सीआरपीएफ की 177वीं बटालियन और सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कासो) चलाया। यह अभियान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया था।

तलाशी के दौरान शीर कॉलोनी निवासी शहबाज अजीज डार के घर से 45 स्क्रैप शेल (कबाड़ गोले) बरामद हुए। शुरुआती जांच में इन्हें कबाड़ सामग्री बताया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद गोले अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें