फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी में भारतीय सेना की बड़ी कामयाबी: सीमा पार की साजिश बेनकाब, तीन एक्सफिल्ट्रेटर और एक घुसपैठिया गिरफ्तार

Sun, 31 May 2026 11:53 AM IST
Nikita Gupta अमृतपाल बाली सिंह, अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

उड़ी सेक्टर में सेना ने सीमा पार गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन व्यक्ति पीओके की ओर जा रहे थे, जबकि एक घुसपैठिया पीओके से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उड़ी सेक्टर में सेना ने शनिवार देर रात पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) जाने का प्रयास कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आदिल हुसैन डार, इश्फाक अहमद और जफर अहमद तीनों बारामुला जिले के सोपोर के रहने वाले हैं। आदिल टेरिटोरियल आर्मी (टीए)-161 का निलंबित जवान है। सभी हथलंगा-नांबला मार्ग से पीओके में घुसने का प्रयास कर रहे थे।

वहीं, सेना की एक टुकड़ी ने बारामुला जिले में ही सिलिकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय सीमा में घुसपैठ करने वाले मुजफ्फराबाद निवासी जीशान मीर को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह उड़ी के तिलावारी गांव में रहने वाली प्रेमिका इरम बानो से मिलने आया था।

खुफिया सूचना पर शनिवार रात सेना की चिनार वॉरियर्स यूनिट ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर उड़ी क्षेत्र में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। देर रात सोपोर निवासी आदिल हुसैन डार, इश्फाक अहमद और जफर अहमद को एलओसी पार करने के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां तीनों से पूछताछ कर रही हैं। पता लगाने की कोशिश हो रही है कि वे पीओके क्यों जा रहे थे। उनका नेटवर्क कैसे काम कर रहा था और जुड़ाव किससे है।

सूत्रों के अनुसार तीनों युवक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सक्रिय कुछ हैंडलर्स के संपर्क में थे। वहीं, जीशान मीर के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी प्रेमिका को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामलों में जांच चल रही है। पूछताछ में कई अहम तथ्यों के सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें