फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulwama: ईंट भट्ठे पर काम करते मजदूर की गई जान, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Fri, 26 Jun 2026 05:38 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा

सार

पुलवामा के जाडूरा इलाके में एक ईंट भट्ठे पर काम करते समय उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय मजदूर संतोष कुमार की अचानक बेहोश होकर मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के जाडूरा इलाके में शुक्रवार को एक ईंट भट्ठे पर काम करते हुए उत्तर प्रदेश के रहने वाले 25 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। कार्यस्थल पर काम करते समय युवक अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मजदूर को बेहोशी की हालत में भट्ठे पर मौजूद अन्य साथी उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल पुलवामा ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि मजदूर को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान संतोष कुमार पुत्र बेचू लाल निवासी जैतीपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह यहां मजदूरी कर अपनी आजीविका चला रहा था। स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें