फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक के खिलाफ बड़ा एक्शन: लश्कर-ए-ताइबा के दो ओजीडब्लू गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Tue, 12 May 2026 11:03 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के दो ओजीडब्लू को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, जिंदा कारतूस और संगठन के पोस्टर बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-ताइबा  के दो ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्लू) को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों संदिग्धों को एक विशेष अभियान के दौरान पकड़ा गया।

विज्ञापन


तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, 21 कारतूस, दो मोबाइल फोन और लश्कर-ए-ताइबा के 10 पोस्टर बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध आतंकी संगठन के लिए काम कर रहे थे और इलाके में गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटे थे। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें