फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में CRPF वाहन हादसे का शिकार, पहलगाम में ITBP बंकर से टकराई गाड़ी, 11 सुरक्षाकर्मी घायल

Tue, 28 Jul 2026 03:10 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक अधिकारी समेत 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। हादसों में सीआरपीएफ, पुलिस और आईटीबीपी के जवान शामिल हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग जिलों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों में सीआरपीएफ, पुलिस और आईटीबीपी के जवान शामिल हैं।
विज्ञापन

पहला हादसा शोपियां जिले के जैनापोरा इलाके में वाची मुख्य सड़क पर सोमवार शाम सीआरपीएफ का बंकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में आठ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शामिल है।

अधिकारियों के अनुसार, सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन का बीपी बंकर वाहन पुलिस पोस्ट वाची में तैनात था। वाची मुख्य सड़क पर चलते समय वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे पलट गया। घटना के तुरंत बाद बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी जैनापोरा में भर्ती कराया गया। सभी को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई।

शोपियां जिले हादसे में घायलों की सूची
1-इंस्पेक्टर शिवांदर त्रिपाठी: सीआरपीएफ 178वीं बटालियन
2-सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार: सीआरपीएफ 178वीं बटालियन
3-हेड कांस्टेबल जीडी केएम दीपक: सीआरपीएफ 178वीं बटालियन
4-कांस्टेबल टीएन. हकीब: सीआरपीएफ 178वीं बटालियन
5-कांस्टेबल दुलाल सना: सीआरपीएफ 178वीं बटालियन
6-कांस्टेबल पप्पू राम: सीआरपीएफ 178वीं बटालियन
7-कांस्टेबल ड्राइवर कुणाल साह: सीआरपीएफ 178वीं बटालियन
8-सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल फयाज अहमद खान: बेल्ट नं. 575/एसपीएन पुलिस पोस्ट वाची, जैनापोरा

वहीं, दूसरा हादसा अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में हुआ। अधिकारियों के अनुसार, नियंत्रण खोने के बाद एक नागरिक पिकअप वाहन ने अस्थायी बंकर को टक्कर मार दी। इस घटना में आईटीबीपी के तीन जवान और पिकअप वाहन का चालक घायल हो गया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। शुरुआती जांच में इन हादसों में किसी तरह की साजिश या आपराधिक गतिविधि की संभावना से इनकार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें