फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 21 सितंबर से विधानसभा का 10 दिवसीय शरद सत्र, 17 को होगी सर्वदलीय बैठक

Tue, 15 Sep 2026 01:29 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का 10 दिवसीय शरद सत्र 21 सितंबर से शुरू होगा, इससे पहले स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने 17 सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सत्र में सरकारी कामकाज पर मुख्य फोकस रहेगा और सरकार के चार विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा के 21 सितंबर से शुरू हो रहे 10 दिवसीय शरद सत्र के सुचारु संचालन के लिए स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने 17 सिंतबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

विज्ञापन

विधानसभा सचिवालय ने पार्टी नेताओं व कार्य मंत्रणा समिति के सदस्यों को विधानसभा परिसर में दोपहर दो बजे होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए पत्र भेजा है। पत्र के अनुसार, स्पीकर ने विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक सुनील कुमार शर्मा, अली मो. सागर (नेकां), मुबारक गुल, मो. यूसुफ तारिगामी (सीपीआई-एम), गुलाम अहमद मीर (कांग्रेस), सज्जाद गनी लोन (पीसी), मीर मो. फैयाज (पीडीपी) व निर्दलीय विधायक चौधरी मो. अकरम को आमंत्रित किया है। सचिवालय के जारी कैलेंडर के अनुसार, सरकारी काम के लिए चार दिन व निजी सदस्य विधेयकों व संकल्पों के लिए तीन दिन रखे गए हैं। निजी सदस्य विधेयकों के लिए दो दिन हैं। वहीं सत्र में मुख्य केंद्र सरकारी विधेयकों पर रहने की उम्मीद है, क्योंकि प्रक्रियात्मक बाधाओं से निजी सदस्य विधेयक पारित नहीं हो पाते हैं। सरकार द्वारा चार विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सत्र के हंगामेदार रहने के आसार, भाजपा तैयारी में जुटी
सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। भाजपा के अलावा पीडीपी, पीसी और एआईपी जैसी पार्टियां शासन-प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। भाजपा ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा मंगलवार को पार्टी मुख्यालय जम्मू में भाजपा विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों व पार्टी की रणनीति पर चर्चा की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें