जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके साथी आतंकी की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि ये दोनों आतंकी बुधवार को बेमिना में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आत्मघाती हमले में शामिल थे, जिसमें सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए थे।
सूत्रों ने बताया कि दो आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने छत्ताबल इलाके को घेर लिया। इस अभियान के दौरान एक आतंकी को तो गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश देर रात तक जारी थी।
मालूम हो कि बुधवार को आतंकियों ने खिलाड़ियों के भेष में आकर हमले को अंजाम दिया था, इसमें दो आतंकियों को तो वहीं ढेर कर दिया गया था, जबकि दो फरार होने में कामयाब रहे थे।