फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से राहत, जानिए कश्मीर के मौसम का हाल

Fri, 24 Jan 2014 11:14 AM IST
अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में समान गुरुवार को साफ हो गया। मौसम के साफ होने के साथ ही जनजीवन भी धीरे धीरे पटरी पर आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


भारी बर्फबारी के कारण बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे बाद दोपहर एक बजे के करीब श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा खोला गया। जवाहर टनल पर साढ़े पांच फीट के करीब बर्फ जमी हुई थी।

काजीगुंड में फंसे वाहनों को जम्मू रवाना किया गया। इसमें सात सौ के करीब ट्रक और सौ के करीब हल्के वाहन शामिल थे। शुक्रवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए वाहना रवाना किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए वाहनों को नौ बजे से पहले नगरोटा पार करना होगा। वहीं, रेलवे ट्रैक पर तीन फीट के करीब जमी बर्फ के बाद रोकी गई बारामुला बनिहाल रेल सेवा वीरवार को बहाल कर दी गई। रेल सेवा के बाद बुधवार को पूरा दिन प्रभावित रहा श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का रनवे भी दोपहर एक बजे साफ कर दिया गया।

हालांकि, उसके बाद भी केवल एक ही उड़ान उड़ पाई। मौसम के साफ होने के साथ ही रात के पारे में गिरावट होना तय है। वहीं, मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले 24 घंटों के दौरान रियासत का मौसम ठंडा और खुश्क रहेगा। इस दौरान जम्मू का दिन का तापमान 17 और रात का आठ डिग्री जबकि श्रीनगर में दिन का आठ डिग्री और रात का माइनस दो डिग्री के आसपास रह सकता है।


बारह परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा
जम्मू कश्मीर पुलिस ने हिमस्खलन संवेदी कुलगाम क्षेत्र से बारह परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस द्वारा कराला क्षेत्र से आठ परिवारों के 42 सदस्यों को काजीगुंड के मीरासी नाले में सुरक्षित स्थान पर लाया गया। इसके अलावा चार अन्य परिवारों को भी कुलगाम के वालटेगोनार से वसेनाग में पहुंचाया गया।
विज्ञापन



10 मकानों को नुकसान हुआ
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग इलाके में भारी बर्फबारी से अच्छाबल, बिजबिहाड़ा, सिरगुफावारा और अनंतनाग में दस मकानों को नुकसान हुआ जिससे तीन लोगों जख्मी हो गए। तीनों जख्मियों को सब जिला अस्पताल बिजबिहाड़ा पहुंचा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें