पिछले दिनों जम्मू कश्मीर के गूल में हुई हिंसा के दौरान गोली चलाने वाले सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अफजल वानी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गूल थाने में अफजल के खिलाफ आरपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कराया गया था। उससे पूछताछ की जा रही है।
उधर, राज्य मानवाधिकार आयोग ने रामबन घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, मंडलायुक्त, डीसी रामबन और एसएसपी को नोटिस जारी कर घटना की विस्तृत एवं तथ्यों पर आधारित रिपोर्ट 31 जुलाई तक पेश करने के आदेश दिए हैं।
रविवार को गूल के डाकबंगला में एक बैठक आयोजित की गयी थी। जिसमें सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने का मुद्दा उठा था। इस बात पर लोग दो गुटों में बंट गए थे। एक गुट ने बैठक का विरोध करते हुए डाकबंगले पर पथराव कर वाहन और इमारत को क्षति पहुंचाई थी।