यौन उत्पीड़न के आरोपों से फंसे पूर्व राज्य मंत्री और कांग्रेस विधायक शब्बीर अहमद खान सोमवार को आत्मसमर्पण कर सकते हैं। आरोपी की तरफ से श्रीनगर हाईकोर्ट में उनके वकील जमानत हासिल करने की कोशिश करेंगे।
रविवार को भी पूर्व मंत्री शब्बीर खान पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। इस परिदृश्य के बीच डॉक्टर एसोसिएशन कश्मीर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. निसार उल हसन का कहना है कि यह कैसे संभव है कि पुलिस को शब्बीर खान के ठिकाने की जानकारी नहीं। शब्बीर 24 घंटे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में ही रहते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस शब्बीर खान को मामले में सबूत नष्ट करने का समय दे रही है। डॉ. निसार ने शब्बीर खान के विशेष सहायक मजहर खान और निजी सचिव शाहिद महदूद के भी मामले में शामिल होने के आरोप लगाए हैं।