फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान के साथ साझा करता था जानकारी, डीएसपी सस्पेंड

Fri, 14 Oct 2016 11:01 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Bureau
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी ने कश्मीर घाटी में संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी एजेंट्स को खुफिया जानकारियां मुहैया कराईं थी। सस्पेंड किए डीएसपी तनवीर अहमद श्रीनगर के बटामलू में सशस्त्र पुलिस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी थे।
विज्ञापन


टॉइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक डीजीपी के. राजेंद्र कुमार पिछले कुछ वक्त से तनवीर के ऊपर नजर रख रहे थे। डीजीपी को गृह मंत्रालय से जानकारी मिली थी कि तनवीर अहमद लगातार टेलिफोन के जरिए सीमावर्ती इलाके में मौजूद पाकिस्तानी एजेंट्स के साथ संपर्क में हैं।
विज्ञापन

'जानकारी साझा करने से पहले एसपी से इजाजत ली थी'

फाइल फोटो
वहीं आरोपी इंस्पेक्टर तनवीर अहमद ने सफाई देते हुए कहा है कि करीब एक महीने पहले उन्हें कंट्रोल रूम के फोन पर एक कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को आर्मी कमांडर बताया। फोन करने वाला घाटी में अलग-अलग जगहों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की जानकारी चाहता था। तनवीर का कहना है कि, "मैंने जानकारी साझा करने से पहले एसपी से इजाजत ली थी।"

खबर के मुताबिक, डीएसपी ने वॉट्सऐप पर भी पाक एजेंट्स से जानकारी शेयर की है। वहीं गृह मंत्रालय ने खबर मिलने के बाद कॉल रिकॉर्ड्स की जांच करवाई है। माना जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने ही डीजीपी को सूचित किया और 15 दिन पहले डीजीपी ने तनवीर पर निगरानी रखना शुरू कर दिया था।

आपको बता दें कि इससे पहले भी सेना को पाक की तरफ से फोन आते रहते हैं। जिसमें वो सेना से जुड़ी जानकारी मांगते रहते हैं। हालांकि, सेना पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही कोई एक्शन लेती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें