फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua Encounter: पंजतीर्थी में आतंकियों की तलाश में निकले सेना के जवान, मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान जारी

Tue, 01 Apr 2025 09:04 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर के पंजतीर्थी इलाके में आज सुबह सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।  भारतीय सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने कठुआ के पंजतीर्थी क्षेत्र में कई 
जगह निगरानी की है। 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्ज दरिया के किनारे पंजतीर्थी इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च अभियान जारी है। बीते दिन पुलिस और सीआरपीएफ की आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। भारतीय सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने कठुआ के पंजतीर्थी क्षेत्र में कई निगरानी और घात लगाए गए। 31 मार्च की रात को संदिग्ध गतिविधि देखी गई। जिसके कारण गोलीबारी हुई। एक अप्रैल को सुबह होते ही तलाशी और नष्ट करने का अभियान शुरू किया गया। अभियान जारी है। 

विज्ञापन

 

बीते दिन उज्ज दरिया के किनारे पंजतीर्थी इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू होने की जानकारी है। रात दस बजे के लगभग दरिया में संदिग्ध मूवमेंट देखने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ टीम ने गोलीबारी की। पूरे इलाके को घेर लिया गया है। पिछले नौ दिन के भीतर तीसरी बार आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकोट पुलिस चौकी की टीम के साथ सीआरपीएफ की एक छोटी टुकड़ी ने पंजतीर्थी बरोटा में तीन संदिग्धों की मूवमेंट देखी। उन्हें रोकने का प्रयास करते हुए गोलीबारी की गई। गोलीबारी होते ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर रवाना किया गया है। सुफैन में वीरवार को जहां आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी और इसके बाद द्रब्बड़ में जहां रविवार शाम आतंकी देखे गए थे यह उससे करीब पांच किमी की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कठुआ में भूखे हैं आतंकी: घर में घुसकर परिवार से मांगा पानी, किचन में खोजी रोटी; बड़ी मुश्किल से दो मिली


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें