फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua Encounter: कमाध नाले के जंगल में छिपे आतंकी की तलाश जारी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Thu, 08 Jan 2026 09:51 AM IST
राहुल तिवारी एएनआई, जम्मू-कश्मीर

सार

कठुआ जिले के कमाध नाले के जंगल में आतंकवादियों से मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है। धनु परोल इलाके में संदिग्ध दिखने के बाद सर्च ऑपरेशन तेज हुआ।

विज्ञापन
बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के कमाध नाले के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी के बाद से ही यह अभियान जारी है।

विज्ञापन


धनु परोल इलाके में कल दोपहर के समय एक हथियारबंद संदिग्ध को देखा गया था। इसके तुरंत बाद, पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि इलाके में स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी तैनात किया गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है और सुरक्षा बल आतंकवादियों को घेरने और निष्प्रभावी करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें