फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए शुरू हुआ पंजीकरण

Mon, 03 Mar 2014 08:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
28 जून से आरंभ होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार से यात्री पंजीकरण शुरू होगा। देशभर की 426 बैंक शाखाओं में पंजीकरण की सुविधा होगी, जबकि जम्मू-कश्मीर में 16 बैंकों में फार्म उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


इनमें जेएंडके बैंक के अलावा पंजाब नेशनल बैंक और येस बैंक शामिल है। जेएंडके बैंक की दस और पंजाब नेशनल बैंक की छह शाखाओं में यह सुविधा मिलेगी। राज्य में येस बैंक की शाखा में पंजीकरण फार्म नहीं मिलेंगे।

राज्य में जेएंडके बैंक की बख्शी नगर, गांधी नगर और रेजीडेंसी रोड शाखा और रिहाड़ी चौक में पीएनबी की शाखा शामिल है। पुल डोडा, बिलावर, पुंछ, रामबन, जवाहर नगर राजोरी, करण नगर श्रीनगर, शक्ति नगर उधमपुर स्थित जेएंडके बैंक के अलावा अखनूर, कालेज रोड कठुआ, होटल अंबिका कटड़ा, मेन बाजार रियासी, वार्ड-2 नेशनल हाईवे सांबा में पीएनबी बैंक की शाखाओं में पंजीकरण सुविधा होगी। जेएंडके बैंक के पीआरओ अनिल शर्मा के अनुसार सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक पंजीकरण का कार्य होगा।
विज्ञापन


राज्य में डाक्टरों का पैनल तय
श्री अमरनाथ यात्रियों को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र मुहैया करवाने के लिए राज्य में डाक्टरों के पैनल तय किया गया है। इसमें जम्मू संभाग में तीस और कश्मीर में 21 डाक्टरों की सेवाएं ली जा रही हैं। पैनल में मेडिकल आफिसर, अधीक्षक, सलाहकार फिजिशियन, बीएमओ स्तर के अधिकारी रहेंगे। शनिवार से देशभर से शुरू हो रही यात्री पंजीकरण प्रक्रिया के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से एक फरवरी के बाद से जारी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य होंगे। लेकिन फरवरी के अंत में ही डाक्टरों के पैनल को तैनात किया जा सका।

जम्मू संभाग में सीएचसी बनिहाल, सीएचसी बटोत, सीएचसी कटड़ा, डीएच डोडा, गांधीनगर अस्पताल जम्मू, सरवाल अस्पताल जम्मू, राजीव गांधी अस्पताल जम्मू, डीएच कठुआ, डीएच किश्तवाड़, डीएच पुंछ, डीएच राजोरी, डीएच रामबन, डीएच रियासी, डीएच सांबा, डीएच उधमपुर और इमरजेंसी अस्पताल विजयपुर में स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी होंगे। इसमें तीस डाक्टरों की सेवाएं ली जाएंगी।

कश्मीर में अनंतनाग, बांडीपोरा, बड़गाम, गांदरबल, हंदबाड़ा, कुलगाम, पुलवामा, कामोह, काजीकुंड, शोपियां, श्रीनगर, यारीपुरा में चिकित्सा अधीक्षकों के लावा बीएमओ की सेवाएं ली जाएंगी। इसमें 21 डाक्टर शामिल होंगे। अमरनाथ यात्रा को बालटाल और चंदनबाड़ी रूट से आगामी 28 जून को शुरू किया जा रहा है। इसके लिए एक मार्च से देशभर के केंद्र शासित और दूसरे राज्यों में जेएंडके बैंक, येस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की 425 बैंक शाखाओं में दोनों रूटों के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें