फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोश कर किया रेप, अश्लील वीडियो बना दोस्तों में बांटा

Thu, 04 Jul 2013 01:56 AM IST
राजोरी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के राजोरी में पड़ोस की एक युवती को एक साल तक शादी के लिए जबरन मनाने में सफल नहीं होने के बाद एक युवक ने उसे बेहोश कर बलात्कार किया। उसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के बीच बांट दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी के बाद थन्नामंडी पुलिस ने आरोपी युवक के साथ उसके तीन दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सज्जाद अहमद पिछले एक साल से पड़ोस की एक युवती को विवाह के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा था।

तंग आकर लड़की ने अपने अभिभावकों को इसकी जानकारी दी। लड़की के घर वालों ने युवक की मां से इसकी शिकायत की। सज्जाद की मां ने उसे खूब फटकार लगायी। सज्जाद इसका बदला लेना चाहता था।

इस दौरान एक सप्ताह पहले युवती घर से दूर पानी लेने गई थी। सज्जाद पहले ही वहां पर पहुंचा था। जब युवती वहां पहुंची तो वह उसे जबरन मक्की के खेतों में ले गया।
विज्ञापन


यहां उसने लड़की को कुछ सुंघाकर बेहोश कर उसके साथ बलात्कार किया फिर उसे नग्न कर फोटो खींचे और अश्लील वीडियो भी बनायी। इसके बाद वह वहां से भाग निकला।

होश में आने के बाद पीड़िता ने घर जाकर अभिभावकों को इसकी जानकारी दी। अभिभावकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

थन्नामंडी थाना प्रभारी जाकिर शाहिन मिर्जा का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक से पूछताछ में पता चला है कि उसने अश्लील वीडियो अपने तीन दोस्तों के बीच बांटी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने उन तीन अन्य युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। सज्जाद पर 376 और उसके साथियों पर पुलिस ने 67ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें