नारियां गांव के स्थानीय लोगों ने जंगली हिरण को पकड़कर वर्ल्ड लाइफ टीम नौशहरा के हवाले किया।
नौशेरा। लगभग 15 किलोमीटर दूरी गांव नारियां में स्थानीय लोगों की मदद से एक हिरण को कुत्तों से बचाया गया। जानकारी के मुताबिक रविवार को गांव नारियां में कुत्तों के झुंड ने हिरण को घेर कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान नारियां गांव के ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ी।
गांव नारियां के संजय कुमार, पुरषोत्तम लाल की सूझबूझ से ग्रामीणों ने कुत्तों के चुंगल से उसे बचाया और वाइल्ड लाइफ टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीम ने हिरण को कब्जे में लेकर सैन्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर उसे राजोरी शिफ्ट किया गया। स्थानीय लोगों में संजय कुमार तथा पुरुषोत्तम लाल के कार्य का सराहना की।