सुंदरबनी। आसपास के क्षेत्रों में एक सप्ताह से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि बुधवार दोपहर बाद छाए बादलों के बाद लगने लगा कि क्षेत्र में तेज बारिश होगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन तेज हवा के चलने के बाद बादलों के छट जाने से निराशा हुई। भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की ओर से की जा रही अनियमित कटौती से लोगों की दिक्कतें और बढ़ रही हैं, क्योंकि बिजली की अनियमित कटौती के कारण पंखे, कूलर, ऐसी नहीं चल पा रहे। लोगों को जीना मुहाल हो रहा है। संवाद