फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों मे ताजा बर्फ़ीबारी

विज्ञापन
राजोरी के पहाड़ी इलाकों जैसे थन्नामंडी और बुद्धल मे बर्फ़ीबारी - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। जिले के पहाड़ी इलाके में सोमवार शाम को एक बार फिर से बफ़ॱरबारी का सिलसिला शुरू होने से कड़ाके की ठंड से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके चलते पहाड़ी तहसीलोें के पीर पंजाल के पहाड़ों पर एक फुट तक बर्फ जमा होने के समाचार मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थन्नामंडी, दरहाल, बुद्धल, कंडी आदि पहाड़ी इलाकों के पीर पंजाल के पहाड़ों पर कहीं-कहीं 1 से 2 फुट तक बर्फ जमा हुई है, जबकि निचले इलाकों में 2 से 3 इंच तक बर्फ जमा होने के समाचार मिल रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों के संपर्क कट चुके हैं और बिजली और पानी बंद है। बुद्धल को गबर, दंडोत, बथान को जोड़ने वाली सड़क और कोटरंका को खवास, बडाल, गदयोग, खा जमोला आदि सड़कों पर बर्फ बारी के चलते यातायात ठप है। पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आग का सहारा लेने के बाद भी ठंड से बचना मुश्किल हो रहा है। उधर पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद राजोरी शहर और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें