फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृसलाधार बारिश से मौंसम हुआ सुहावना उमसभरी गर्मीं से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी तथा आसपास के क्षेत्रों में रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मीं से निजात मिली है। हालांकि तकरीबन एक सप्ताह से बारिश न होने के कारण क्षेत्र में सूखे की स्थिति बन चुकी थी। लोग बड़ी बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे थे। रविवार सुबह बारिश होते ही क्षेत्र में मौसम सुहाना हो गया। क्षेत्र में लगाई गई मक्की, सब्जियों की फसलें जो सूखे की चपेट में आ रही थीं, उनमें जान लौट आई है। बारिश के साथ चली तेज हवा ने बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचाया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की लाइन टूटने के कारण आपूर्ति ठप हो गई, जिसे बहाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक पहाड़ी क्षेत्रों में देवक, हथल, बदराई, नाला, मकोल आदि गांवों में बिजली बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें