सेरी और डींग के वार्ड तीन व चार में पेयजल संकट के चलते हाहाकार मचा हुआ है। पिछले डेढ़ माह से इन वार्डोें में पानी की आपूर्ति ठप है। सेरी के ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए शनिवार को ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल एसडीएम नौशेरा से मिला।
सरपंच बलवंत राज, रमेश चौधरी, राजेंद्र शर्मा, तिलक राज, कृष्णलाल आदि ने बताया कि सरेरी और डींग में पिछले डेढ़ माह से पानी की आपूर्ति ठप है। एसडीएम ने पीएचई विभाग के एक्सईएन, एईई मेकेनिकल को पेयजल आपूर्ति की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए हैं।