फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर नागरिकों का प्रदर्शन

Mon, 01 Dec 2014 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचई विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली से नाराज लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सप्लाई सुचारु नहीं की गई तो वे सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

 
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आम जनता को पेयजल की भारी किल्लत से जूझना पड़ रहा है। पिछले कई हफ्तों से शहर के वार्ड नंबर 4 में पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है।

स्थानीय निवासी मारूफ मलिक ने पीएचई विभाग, जिला प्रशासन और राज्य सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए बताया कि लोगों को बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी धरने-प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। कई बार पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर जल्द सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाने के बाद भी समाधान नहीं
विज्ञापन

हो पाया।
 
रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर मकबूल खान ने बताया कि बिना पीएचई सप्लाई के लोगों के पास पेयजल का और कोई विकल्प नहीं है। इससे विशेष कर महिलाओं और स्कूल कालेज जाने वाली छात्राओं को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। आलम यह है कि हमारे घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमवार तक सप्लाई को सुचारु नहीं बनाया गया तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।
 
उधर, शहर के धनोर क्षेत्र के निवासियों ने भी पीएचई विभाग के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए बताया कि पिछले दो हफ्तों से उन्हें पीएचई सप्लाई से पानी नहीं मिला है। स्थानीय निवासी मुश्ताक बट्ट ने बताया कि पीएचई विभाग के एक्सईएन से बार-बार सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाने के बाद भी सप्लाई नहीं की गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें