फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना और रोटरी क्लब राजोरी ग्रैंड ने वॉल ऑफ़ काइंडनेस स्थापित की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के मकसद से भारतीय सेना और रोटरी क्लब राजोेरी ग्रैंड ने संयुक्त रूप से राजोरी में वॉल ऑफ काइंडनेस स्थापित की। राजोेरी के गुजर मंडी स्थित सेना के एलजी ग्राउंड के मुख्य द्वार पर स्थापित वॉल ऑफ काइंडनेस में जरूरी सामान रखा गया है, जहां से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अपने काम का कोई भी सामान मुफ्त में ले जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान उमेश कुमार ने बताया कि इस महान कार्य की शुरुआत ऐसे गरीब और बेसहारा लोगों की मदद के लिए की गई है, जिनको अपने रोज के प्रयोग की वस्तुएं उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। वॉल ऑफ काइंडनेस समाज के कमजोर वर्गों को जरूरत पर आधारित वस्तुएं मुफ्त में प्रदान करने में मदद करेगी। क्लब के सदस्यों के घरों में भी काम की कई वस्तुएं थीं, जिनका इस्तेमाल वह नहीं कर रहे थे। उन वस्तुओं को भी वॉल ऑफ काइंडनेस में रखा गया है। ताकि, कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति उसका प्रयोग कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें