राजोेरी। जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपनी पार्टी ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। रिजवान खान बुराक के नेतृत्व में पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और महासचिव इबरार चौधरी, आदि ने उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया।
बेरोजगार पीएचडी विद्वानों, एलएलबी, बी-टेक छात्रों और इंजीनियरों के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों ने सरकार की कमी को दिखाने के लिए प्रदर्शन के दौरान सब्जियां बेचीं और उपायुक्त कार्यालय के सामने सब्जियां पकड़कर नारेबाजी की। रिजवान खान ने कहा कि खाली पदों पर भर्तियां न करने के कारण बेरोजगार युवाओं को प्रशासकों के झूठे वादों ने सब्जियां बेचने, ऑटो चलाने और निर्माण श्रमिकों के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया है। प्रदेश में लगभग 60 विभागों में डेढ़ लाख से अधिक पद खाली हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है, इसलिए उपराज्यपाल से आग्रह है कि भर्ती प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाए।
इस अवसर पर महासचिव एडवोेकेट इबरार चौधरी ने कहा कि सरकार में ज्यादा संभावनाएं न होने से शिक्षित युवा अधिक उम्र के होते जा रहे हैं। पिछले दो वर्षों से कोविड महामारी के कारण निजी क्षेत्र में गिरावट देखी गई है। बेरोजगारी ने युवाओं को मानसिक रूप से प्रभावित किया है।