फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने दूर दराज के गुलहीर और उसके आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। युवा भाजपा नेता और जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रवक्ता मंजूर अहमद नाइक ने शनिवार को अन्य भाजपा नेताओं के साथ जिले के पीर पंजाल क्षेत्र के दूरदराज गांव गुलहीर का दौरा किया।
विज्ञापन

इस दौरान निराशाजनक सरकारी सेवाओं वाला इलाका होने के कारण इस क्षेत्र के लोगों ने अपनी सामाजिक और आर्थिक चिंताओं को भाजपा नेताओं के सामने रखा। उनके मुद्दों में सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए उचित सड़कों की कमी थी। इससे वे विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी वंचित हैं। अन्य प्रमुख मांगों में बिजली की कमी, पानी की कमी, अपर्याप्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा, आदि शामिल हैं।
स्थानीय लोगों ने नेताओं को दैनिक चुनौतियों से अवगत कराया और अपने बच्चों के लिए निराशाजनक शिक्षा सुविधाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक में स्थापित एक प्राथमिक विद्यालय को छोड़कर, उनके क्षेत्र में कोई शिक्षण संस्थान नहीं है। वास्तव में इस प्राथमिक विद्यालय को भी तब से अपग्रेड नहीं किया गया। स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर स्थानीय लोगों की जरूरतों को पूरा करने वाला एक भी डिस्पेंसरी नहीं है।
विज्ञापन

मंजूर अहमद ने लोगों की ओर से उठाए मुद्दों को स्वीकार करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं को प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के सामने रखा जाएगा। क्षेत्र से मूलभूत समस्याओं को दूर करने की पूरी कोशिश की जाएगी। मंजूर नाइक ने उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि केंद्र की नीति के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभ उनको दिलाए जाएंगे, और जल शक्ति मिशन, ग्राम ज्योति योजना से स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें