सुंदरबनी। बलशामां में रविवार देर शाम वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चकली गांव का रहने वाला युवक पवन कुमार बाइक से घर जा रहा था। सुंदरबनी से छह किलोमीटर दूर जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर उसे एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पवन कुमार को वहां से उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। धर्मसाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद