फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: किसानों से कोसों दूर सब्जी मंडी

Tue, 18 Feb 2025 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
10 साल बाद भी नहीं हुई सक्रिय, किसानों में रोष
विज्ञापन

सुंदरबनी। सुंदरबनी में 12 साल पहले बनाई गई सब्जी मंडी किसानों से अब भी कोसों दूर है। प्रशासन और नगर पालिका ने यह मंडी सेना मैदान के पास नाले से सटी जमीन पर बनाई थी। इसका उद्देश्य किसानों को एक बेहतर और सुव्यवस्थित बाजार उपलब्ध कराना था।
वर्तमान में सुंदरबनी की पुरानी सब्जी मंडी नए बस अड्डे के पास एक संकरी जगह पर स्थित है। यहां सब्जी लाने और बेचने वाले किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय किसान सुनील कुमार, अजय शर्मा, मुकेश कुमार, तरनजीत सिंह और मोहम्मद गुलजार का कहना है कि उनके पूर्वज भी इसी जगह पर सब्जी बेचते आए हैं, लेकिन अब बस स्टैंड और स्कूलों के बढ़ते यातायात के कारण मंडी में पहुंचना मुश्किल होता जा रहा है।
नई मंडी बनी, लेकिन किसानों के लिए बेकार
नई सब्जी मंडी करीब 10-20 मीटर की दूरी पर पहले से तैयार है, लेकिन आज तक इसमें फल और सब्जियों की खरीद-बिक्री शुरू नहीं हो पाई। किसानों का कहना है कि नगर पालिका और उप-जिला प्रशासन ने इस मंडी को सक्रिय करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। संवाद
किसानों ने बताया कि नई मंडी के शेडों पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।
किसानों का कहना है कि प्रशासन ने मंडी को शुरू करने के लिए कोई पहल नहीं है। नई मंडी पूरी तरह तैयार होने के बावजूद किसान पुरानी अव्यवस्थित मंडी में ही सब्जी बेचने को मजबूर हैं। स्थानीय किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नई मंडी को जल्द से जल्द चालू किया जाए।
नए कार्यकारी अधिकारी ने कार्यभार अभी-अभी संभाला है। इस संदर्भ में उन्हें दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। पुन समीक्षा करके जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करवाने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन

राजीव मगोत्रा, एडीसी सुंदरबनी

किसान दशकों से नई सब्जी मंडी में फल सब्जी बेचने का इंतजार कर रहे हैं। जल्द से जल्द सुंदरबनी में किसानों के लिए बनी नई सब्जी मंडी को खाली करवा कर किसानों के हवाले किया जाए।
विपनपाल शर्मा, अध्यक्ष ग्रोथ मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसायटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें