नौशेरा। तीसरी लहर को रोकने और कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए सरकारी डिग्री कॉलेज ने अपने परिसर में कर्मचारियों और पात्र छात्रों के लिए दो दिनों यानी सोमवार और मंगलवार को एक विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया। यह अभियान बीएमओ उपजिला अस्पताल व डॉ. चंद्र प्रकाश की देखरेख में चलाया गया। इस दौरान कॉलेज के लगभग 130 विद्यार्थियों को टीकाकरण की पहली खुराक मिली। कॉलेज खुलने से पहले स्टाफ और विद्यार्थियों के लिए टीकाकरण अनिवार्य है। टीकाकरण की संपूर्ण प्रक्रिया स्टाफ सदस्यों के सहयोग से तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार के निर्देशन में कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करते हुए की गई।