फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान ने गर्भवती महिला को रक्त देकर बचाई जान 17-40-37

विज्ञापन
rajori raktdan.jpg
विज्ञापन
राजोरी। जिले में सीआरपीएफ की 72वीं बटालियन के जवान ने गर्भवती महिला को रक्तदान कर उसकी जान बचाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवान हितेश जम्वाल ने एक जरूरतमंद महिला को रक्त देकर मानवता की एक मिसाल पेश की है। एक गर्भवती महिला मुसर्त शाहीन (25) पत्नी इम्तियाज अहमद निवासी पुंछ बच्चे को जन्म देने जीएमसी पहुंची, तो उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों ने महिला के परिवारीजनों को बताया कि उसे खून की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन

जब सीआरपीएफ जवान हितेश जम्वाल को महिला की तबियत बिगड़ने के बारे में पता चला, तो वह तुरंत महिला को रक्त देने जीएमसी पहुंच गया और ग्रुप मैच होने पर अस्पताल प्रबंधन ने महिला को तुरंत सीआरपीएफ जवान का रक्त चढ़ाया। रक्त चढ़ने के बाद जब महिला की हालत ठीक हो गई, तो डॉक्टरों ने उसका प्रसव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें