फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर बच्चों का स्वास्थ्य जांचा

Sun, 16 Nov 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूर दराज के क्षेत्रों के बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने और उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में टीमों द्वारा दूर दराज के क्षेत्रों के स्कूलों और घर-घर जाकर बच्चों को जागरूक किया गया। डाक्टर सुमित बक्षी ने बताया कि डाक्टरों और अन्य पैरा मेडिकल कर्मियों की विशेष टीमों ने दो दिनों में जिले की थन्नामंडी, दरहाल, नौशेरा आदि तहसीलों के कई स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और घरों के दौरे किए हैं।

इस दौरान वहां पढ़ाई कर रहे बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही बच्चों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों को बताया गया कि वातावरण को साफ और स्वच्छ बनाए रखने से वह कई प्रकार के रोगों को होने से पहले ही रोक सकते हैं।
विज्ञापन


उन्हें बताया गया कि खाना खाने से पहले और खाने के बाद अच्छी तरह से अपने हाथ साबुन से धोएं। शौचालय जाने के बाद हाथों को धोएं। ऐसा करने से भी कई प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव शर्मा ने बताया कि विभाग की विशेष टीमें आने वाले दिनों में भी कई क्षेत्रों के दौरे करेंगी।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें