फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवाओं की माैत

Mon, 10 Feb 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
हादसे के बाद बिखरा सामान। संवाद - फोटो : rajauri
विज्ञापन
राजोरी डीसी कार्यालय के पीछे शहर के मंडी क्षेत्र में रविवार रात को हुआ हादसा, कार भी भिड़ी
विज्ञापन

राजोरी। राजोरी डीसी कार्यालय के पीछे शहर के मंडी क्षेत्र में रविवार रात को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार डीसी कार्यालय के पीछे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद मोटरसाइकिल दूसरी बाइक के साथ टकराने के बाद सामने से आ रही एक कार के साथ भी टकराई। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से जीएमसी राजोरी पहुंचाया। इलाज के दौरान जुल्फकार योनिस (22) पुत्र मोहम्मद योनिस ठंडापानी पंजगरियन और असद (23) पुत्र मोहम्मद ज़ुबैर निवासी दरहाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि वाजिद हुसैन (20) पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी खेवरा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से चल रही थी और दोनों के बीच इतनी भीषण टक्कर हुई कि उनके परखचे उड़ गए। उधर, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों मृतकोें के परिजनों को जानकारी दे दी है और सोमवार को सुबह पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को परिवार के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें