सुंदरबनी से तीन किलोमीटर दूर गांव ठंडापानी में जम्मूं-पुंछ राजमार्ग पर एक ट्रक और टेंपों की टक्कर में टेंपों सवार 14 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायलों को जम्मू मेेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपों जम्मू से राजोरी की तरफ जा रहा था, इस बीचसामने से आ रहे ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई, जिससे टेंपो में सवार 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी पहचान जमीन अख्तर, पूजा देवी, चंचल शर्मा, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद असलम, कुलदीप राज, मुनीश शर्मा, मनव शर्मा, आरती शर्मा, रफिया सुलतान, जहूर अहमद, सलमा बीबी, टेंपो चालक कृृष्ण लाल, ट्रक चालक मोहम्मद अलि के रूप में की गई है।
घायलों में जमीन अख्तर, मोहम्मद असलम, जहूर अहमद, कृृष्ण लाल और मोहम्मद अलि को जम्मू रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज उपजिला अस्पताल सुंदरबनी में चल रहा है । पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।