नौशेरा में यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के चालान काटती पुलिस।
नौशेरा। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा। एसडीपीओ जाकिर शाहीन मिर्जा की देखरेख में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित सिंह ने नाके के दौरान बिना दस्तावेज, बिना हेलमेट के चालकों पर के खिलाफ कार्रवाई। इस दौरान तीन मोटरसाइकिल सीज कर सात वाहनों के चलान काटे। थाना प्रभारी ने कहा कि बिना दस्तावेज के वाहन न चलाएं, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन न चलाएं। संवाद