फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी चेयरमैन ने डीसी राजोरी की ट्रांसफर की की मांगपत्रकार वार्ता में कहा डीसी विकास कार्यों में नहीं दे रहे सहयोग

विज्ञापन
डीडीसी चेयरमैन ने डीसी राजोरी की ट्रांसफर की की मांग पत्रकार वार्ता में कहा डीसी विकास कार्यों ? - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। डीडीसी चेयरमैन एडवोकेट नसीम लियाकत ने वीरवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर उपायुक्त के स्थानांतरण की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जब से राजोरी में नेशनल कांफ्रेंस के बहुमत वाली डीडीसी काउसिंल बनी है, तब से उपायुक्त के सहयोग से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। इसलिए उनका स्थानांतरण किया जाए।
विज्ञापन

नसीम लियाकत ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कुछ दिन पहले किसी अंतरराष्ट्रीय संस्था ने जिले में 50 बेड वाला एक कोविड अस्पताल स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा था। उस प्रस्ताव को जब डीडीसी चेयरमैन ने उपायुक्त राजेश कुमार शवन के सामने रखा तो उन्होंने चेयरमैन के लिखित प्रस्ताव को नकार दिया और अस्पताल के लिए जगह देने से इंकार कर दिया। ऐसे कई और उदाहरण हैं जहां आम जनता के हित के लिए उठाए गए कदमों में उपायुक्त ने डीडीसी का सहयोग नहीं किया। बुधवार को उनके आदेश पर पुलिस ने नेका यूथ विंग के प्रांतीय महा सचिव वकार लोन को गिरफ्तार कर थाने में बंद कर दिया। बार-बार पूछे जाने के बाद भी गिरफ्तारी का कारण नहीं बताया। इसके अलावा नेकां के जिला प्रधान शफायत खान ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर उपायुक्त का स्थानांतरण नहीं हुआ तो सोमवार से नेकां शांति पूर्ण प्रदर्शन करेगी। वह प्रदर्शन तब तक चलेगा जब तक उपायुक्त का तबादला नहीं हो जाता।
इस संबंध में उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि उनका स्थानांतरण पत्र तो कहीं टाइप हो रहा है। लेकिन, अब राजोरी में जो उपायुक्त आएगा वह डीडीसी अध्यक्ष के काम तो करेगा, लेकिन आम जनता के काम नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें