जम्मू-कश्मीर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का तीन दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण पाठ्यक्रम समाप्त
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। जम्मू-कश्मीर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का तीन दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण पाठ्यक्रम ग्लोबल एजूकेशन मिशन स्कूल थन्नामंडी में संपन्न हुआ। इसमें अभिभावकों, छात्रों और सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भीड़ ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर प्रोफेसर एजाज नजीर एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर और हेड फिजिक्स विभाग जीडीसी थन्नामंडी मुख्य अतिथि थे। प्रोफेसर मदासेर मजीद, इस्लामी अध्ययन विभाग के प्रमुख जीडीसी थन्नामंडी सम्मानित अतिथि थे, जबकि मोहम्मद बशीर शॉल सचिव जम्मू-कश्मीर भारत स्काउट और गाइड समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान तीन दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने अपनी सीखी हुई तकनीकों को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया।
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की कुछ आयतों के पाठ के साथ हुई। इसके बाद परवेज अख्तर, प्रिंसिपल ग्लोबल एजूकेशन मिशन स्कूल ने स्वागत भाषण दिया। वहीं, संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद रुखसाना भट ने कहा कि संस्थान में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि छात्रों के व्यक्तिगत विकास को समृद्ध किया जा सके, और उन्हें राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
जम्मू-कश्मीर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का तीन दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण पाठ्यक्रम समाप्त- फोटो : RAJOURI
जम्मू-कश्मीर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का तीन दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण पाठ्यक्रम समाप्त- फोटो : RAJOURI