सुंदरबनी। विभिन्न सड़क मार्गों पर वाहन चालकों द्वारा किए जा रहे यातायात नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के मिलने के बाद एआरटीओ ने सोमवार को नाकों के दौरान दस वाहन चालकों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा। उनके खिलाफ दस हजार रुपये जुर्माना किया गया।
एआरटीओ शम्मी शर्मा की तरफ से यातायात विभाग के इंस्पेक्टर को साथ लेकर सोमवार को विभिन्न सड़क मार्गों पर लगाए गए नाकों के दौरान दस वाहनों चालकों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। इसमें उन पर दस हजार रुपये का जुर्माना किया गया। इस संबंध में एआरटीओ ने कहा कि क ई वाहन चालक बिना दस्तावेजों के वाहन चला रहे हैं। कई वाहनों के पूरे दस्तावेज ही नहीं हैं। ऐसे वाहन चालक हादसों को न्योता दे रहे हैं। इनके खिलाफ यातायात विभाग बहुत सख्त है। उन्होंने कहा कि इसी को देखते हुए सुंदरबनी के विभिन्न सड़क मार्गों पर नाके लगाए गए। इसमें दस वाहन चालकों को नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया है, जिनसे दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने कहा कि यातायात विभाग का इस प्रकार का अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कोई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन न कर सके।