नौशेरा मे यातायात विभाग के कर्मचारी चालान काटते हुए।
नौशेरा। यातायात विभाग ने नौशेरा व आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को नाके के दौरान दोपहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया।ञ् इस दौरान चालकों के दस्तावेज व बिना हेलमेंट पहनने वाले चालकों पर शिकंजा कसा। यातायात विभाग नौशेरा के सब इंस्पेक्टर बोधराज की देखरेख में नौशेरा व आसपास के क्षेत्रों में नाके के दौरान छोटे बड़े वाहन चालकों पर नकेल कसी। बिना दस्तावेज के 14 वाहन चालकों के चालान काटे गए। यातायात विभाग के सब इंस्पेक्टर बोधराज ने नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को हिदायतें देते हुए कहा कि वे अपने दस्तावेज पूरे रखें। यातायात विभाग की इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद