फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की तरगयीं पंचायत के 2 वार्डो में ट्रांसफार्मर खराब बिजली गुल लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोटरंका सब डिवीजन के पंचायत तरगायीं के वार्ड नंबर-3 और 5 में ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब है। दोनों क्षेत्र कई दिन से अंधेरे में हैं, लेकिन विभाग के अधिकारी इस दिशा में कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि करीब 10 दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। ऐसे में बिजली गुल है, लेकिन किसी से इसकी सुध नहीं ली। उन्होंने बताया कि लोगों को इस ठंड में बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 10 दिन में कई बार एक्सईएन कार्यालय और प्रशासन के पास गुहार लगाई है, लेकिन उनकी ओर ध्यान नहीं दिया गया। ट्रांसफार्मर बदल कर नया ट्रांसफर लगाने के लिए किसी ने कोई कदम नहीं उठाया। पूर्व विधायक चौधरी जुल्फ़कार अली ने उपायुक्त और बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर से अनुरोध करते हुए कहा है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए संबंधितों को निर्देश देें। उन्हें कहा कि जल्दी ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो लोग प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें