फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: भूस्खलन से राजोरी पुंछ हाईवे पर दो घंटे तक यातायात रहा ठप

विज्ञापन
भूस्खलन से राजोरी पुंछ हाईवे पर लगा जाम। 
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी-पुंछ हाईवे स्थित गंभीर ब्राह्मणा के पास इरवान खानेतर में बुधवार को दोपहर बाद करीब दो से तीन बजे के बीच भूस्खलन हो गया। इससे हाईवे पर यातायात करीब दो घंटे तक ठप रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर बाद अचानक उक्त क्षेत्र में भूस्खलन हो गया। इससे पहाड़ से बहुत सारा मलबा सड़क पर आ गिरा और यातायात ठप हो गया। बताया जा रहा है कि राजोरी पुंछ हाईवे के चौड़ा करने का काम चल रहा है। इस पर वहां मौजूद जेसीबी ने सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया और करीब 2 घंटे के बाद यातायात बहाल कर दी गई। वहीँ इन 2 घंटो मे मौक़े पर दोनों और से दर्जनों वाहन फंस गए जिस मे कई स्कूल बसें भी शामिल थी जिन मे बैठे बच्चोें को भी काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं घरों मे बच्चो का इंतज़ार कर रहे उनके अभिभावकोें को भी इस दौरान परेशान होना पड़ा। इस दौरान पुंछ से जम्मू जाने वाले कई वाहन भी फंसे रहे जिन में बैठे यात्रियों को भी गर्मी के बीच दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं 2 घंटे बाद मलबा हटा कर किसी तरह यातायत बहाल कर दी गई लेकिन उसके बाद भी काफी समय तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही जिसे बहाल करने मे ट्रैफिक पुलिस और राजोरी पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें