राजोरी बिजली गिरने से जूट के कैरी बैग फैक्ट्री मे लगी भयानक आग के बाद रोते बिलखते मालिक।
राजोरी। राजोरी शहर से स्टे फतेहपुर क्षेत्र में बुधवार की रात करीब आठ बजे जूट के कैरी बैग की फैक्ट्री में बिजली गिरने से आग लग गई। इससे फैक्ट्री जल कर राख हो गई। इमें करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार आसमान पर अचानक बादल छा गई। इसके बाद बिजली की गड़गड़ाहट शुरू हुई। इस दौरान आसमानी बिजली गिरने से जूट के कैरी बैग की फैक्ट्री में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्ट्री के मालिक वाहिद अहमद ने बताया कि उसकी फैक्ट्री में आग लगते ही उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया, लेकिन करीब दो घंटे तक दमकल वाहन मौक़े पर नहीं पहुंचे। छज्ञे घंटे में फैक्ट्री जल कर राख़ हो गई। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में कच्चा माल, बने हुए हज़ारों बैग और प्रिंटिंग प्रेस आदि सब कुछ जल गया है। यह नुकसान करोड़ रुपये से भी अधिक का है। वहीं स्थानीय लोगों और फैक्ट्री के मालिक ने फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज राजोरी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कड़ा रोष प्रकट जताया कि फतेहपुर से राजोरी का फासला मात्र आठ किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए दमकल वाहन को दो घंटे लगे हैं। विभाग की लापरवाही से फैक्ट्री जल कर राख हुई है। बैंक से ऋण लेकर फैक्ट्री लगाने वाले पढ़े लिखे बेरोज़गार युवा आज फिर सड़क पर आ गए हैं। रोते बिलखते हुए फैक्ट्री के मालिक ने जिला प्रशासन और सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि फायर ब्रिगेड की लापरवाही से उनकी अच्छी तरह से स्थापित फैक्ट्री जल कर राख़ हो गई है। उन्होंने फायर एंड इमरजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और साथ ही नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। उधर, अग्निशमन एवं आपातकालीन सहायक निदेशक राजोरी हिमांशु भार्गव ने बताया कि उन्हें कॉल आई थी। उन्होंने तुरंत टीम को आग पर काबू पाने के लिए भेज दिया था। आगे बुझाने में कई घंटे लग गए।