फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश और बर्फबारी

Mon, 02 Mar 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में रविवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ा। जिले के मैदानी इलाकों में कहीं हलकी तो कहीं तेेज बारिश व पीर पंजाल के पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी से जनजीवन पर प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन


लोगों को सर्दी में ठिठुरते देखा गया। शहर और आसपास के इलाकों में दिनभर तेज बारिश होती रही। तेज बारिश के साथ सर्द हवाएं चलने से लोगों की मुसाबतेें बढ़ीं। शहर में बारिश के बाद नालियों का पानी व कीचड़ सड़कों व बाजार में घुस आने से आम जनता को परेशानियों से जूूझना पड़ा।
 
बीजीएसबी विवि के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान करीब 15 डिग्री मापा गया, जबकि रात के समय और भी गिरावट आने की संभावना जताई गई।
विज्ञापन


उधर, जिले के पीर पंजाल के पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी होने से ठिठुरन बढ़ने के साथ लोगों की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी, कंडी, कोटरंका आदि तहसीलों के ऊंचे पीर पंजाल के पहाड़ों पर दो से तीन फीट तक बर्फ गिरने के समाचार मिले हैं।

जम्मू संभाग को कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली मुगल रोड पर भी ताजा बर्फबारी हुई है। मुगल रोड स्थित डीकेजी, पीर की गली, छत्तापानी, चंडीमड़ आदि कई स्थानों पर एक से दो फुट बर्फ गिरी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें