फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पीएंगे पोलियो की दो बूंद

Sun, 17 Jan 2016 05:36 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को पोलियो की बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए पोलियो बूथों पर पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


सीएमओ राजोरी डा. चमन भसीन के अनुसार जिले में पांच वर्ष से कम आयु के 1 लाख, 9 हजार, 766 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए 613 बूथ बनाए गए हैं। दस बूथों पर पोलियो बूंद पिलाने के लिए करीब 2444 कर्मियों को तैनात किया गया है। सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो बूंद 126 सुपरवाइजरों की निगरानी में पिलाई जाएंगी। इसके लिए जिले में आठ मानीटरिंग अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।

सीएमओ के अनुसार रविवार को बूथों पर ही बूंद पिलाई जाएंगी। उसके बाद सोमवार व मंगलवार को डोर टू डोर मुहिम के तहत घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। हाई रिस्क क्षेत्र जैसे पीर पंजाल के पहाड़ी इलाके व अन्य दुर्गम इलाके और स्लम क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को पोलियो बूंद पिलाने के लिए भी कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन



जिले में कहीं भी कोई पांच वर्ष तक की आयु का बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे। इस बात को सुनिश्चत करने के लिए सीएमओ, जिला मास मीडिया अधिकारी सादिक खान, सहायक निदेशक प्लानिंग बिलाल मीर की अगुवाई में विशेष टीम भी गठित की गई है।

यह टीम विभिन्न क्षेत्रों में औचक दौरे कर निरीक्षण करेगी। वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन व रोटरी क्लब नामक एनजीओ भी पूरी तरह से तैयार है। शहर व आसपास के कई क्षेत्रों में रोटरी क्लब ने भी बूथ बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें