फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रकाशोत्सव

Sun, 17 Jan 2016 05:31 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खालसा पंथ के संस्थापक एंव दशमेश गुरु गोविंद सिंह का 351वां प्रकाशोत्सव बडे़ ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारों में दिन भर श्रद्घालुओं की भीड़ जुटी रही।  लोगों ने गुरुवाणी पर आधारित शब्दों का श्रवण करने के उपरान्त गुरुद्वारों में आयोजित लंगरों में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


प्रकाशोत्सव का मुख्य समारोह नगर के बीचों बीच स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय तथा बाहरी राज्यों से आए रागी जत्थों ने शब्दों में गुरू की महिमा का बखान करते हुए संगत को निहाल किया।

सुबह तड़के से ही जिले भर में गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव का उत्साह देखने को मिला। जहां पर बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग महिलाएं, पुरूष और बच्चें गुरुद्वारों में माथा टेकने के लिए पहुंचेे। सुबह आठ बजे सभी गुरुद्वारों के साथ ही पुंछ नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में पिछले तीन दिनों से जारी श्री गुरुग्रंथ साहब के अखंड पाठ का भोग डाला गया।
विज्ञापन


इसके उपरांत नौ बजे से गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव के मौके पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान नरेन्द्र सिंह, सचिव सुरेन्द्र सिंह और सह सचिव सुरजन सिंह की अगुवाई में विशेष कीर्तन हुआ। जिसमेें पुंछ के अलावा अमृतसर से आए रागियों ने कीर्तन करते हुए संगत को निहाल किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें