फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, फिर हुआ धमाका: राजोरी में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे; मची अफरा-तफरी

Sun, 07 Jun 2026 06:05 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी

सार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के खा गांव में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को पहले जीएमसी राजोरी ले जाया गया फिर उनके हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर किया गया।
विज्ञापन
राजोरी के गांव में एलपीजी सिलेंडर फटने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

 

राजोरी जिले के खा नंबर 2 गांव में रविवार को रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर में रिसाव के कारण हुए भीषण विस्फोट में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में मकान की खिड़कियों के शीशे और मुख्य गेट  भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को पहले जीएमसी राजोरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खा नंबर 2 गांव निवासी कश्मीर सिंह के घर में रसोई गैस सिलेंडर से गैस रिसाव की समस्या थी। इसी दौरान उसके दो भांजे सुर एक अन्य परिजन वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने गैस रेगुलेटर चालू किया, लेकिन गैस चूल्हे में आग नहीं लगी। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी जब चूल्हा नहीं जला तो उनमें से एक व्यक्ति ने यह जांचने के लिए माचिस जलाई कि कहीं गैस रिसाव तो नहीं हो रहा।

माचिस जलाते ही कमरे में पहले से भरी हुई एलपीजी गैस ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि कमरे की खिड़कियों के शीशे टूट गए और मकान का मुख्य गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की चपेट में आकर तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन


घायलों की पहचान विक्रम सिंह (32 वर्ष), पुत्र बलवीर सिंह उसका चचेरा भाई राकेश सिंह (38 वर्ष), पुत्र परतम सिंह और परिजन शंकर सिंह, पुत्र कमल सिंह, सभी निवासी खा नंबर-2, राजोरी के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और तीनों घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजोरी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें  बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और विस्फोट के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में एलपीजी गैस रिसाव को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से गैस रिसाव की स्थिति में किसी भी प्रकार की आग जलाने, माचिस या विद्युत स्विच का उपयोग करने से बचने तथा तुरंत गैस आपूर्ति बंद कर संबंधित एजेंसी को सूचित करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें