फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: राजोरी में एलओसी के पास मिले तीन मोर्टार शेल, सेना ने किए सुरक्षित निष्क्रिय

Mon, 08 Jun 2026 03:23 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास झांगर और नौशेरा क्षेत्र में तीन मोर्टार शेल बरामद सेना ने बम निरोधक दस्ते की मदद से सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
मोर्टार शैल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर तीन मोर्टार शेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार,दो मोर्टार शेल झांगर के जंगल क्षेत्र में पाए गए, जबकि एक अन्य शेल नौशेरा सेक्टर के मकरी गांव के सुनसान इलाके में मिला। सूचना मिलते ही सेना की बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर सभी तीनों मोर्टार शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, सांबा जिले के ढाकी नाला इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के निशान वाला एक विमान के आकार का गुब्बारा भी बरामद किया गया। यह सफेद और हरे रंग का गुब्बारा ग्रामीणों को दिखाई दिया जिसके बाद पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे गुब्बारे अक्सर सीमा पार से हवा के जरिए भारतीय क्षेत्र में आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें