फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: तीन जीओसी पहुंचे अग्रिम चौकियों पर, ऑपरेशनल तैयारियों की प्रगति जानीं

Fri, 13 Jun 2025 02:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। जीओसी (जनरल ऑफिसर कमांडिंग) व्हाइट नाइट कोर के लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने जीओसी काउंटर इंटेलिजेंस फोर्स (सीआईएफ, डेल्टा) मेजर जनरल एपीएस बाल और जीओसी ऐस ऑफ़ स्पेड्स डिवीजन मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी के साथ वीरवार को नौशेरा सेक्टर में अग्रिम चौकियों का दौरा किया। इस दौरान ऑपरेशनल तैयारियों की व्यापक समीक्षा कर प्रगति जानीं।
विज्ञापन

उन्होंने कॉर्प्स बैटल स्कूल का भी दौरा किया, जहां जीओसी ने आतंकवाद-विरोधी अभियानों में सैनिकों की व्यावसायिकता, कठोर प्रशिक्षण और उच्च मानकों की सराहना की। अपने दौरे के दौरान सैन्य अधिकारियों ने एलओसी के उस पार दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने और दुश्मन के किसी भी नापाक मंसूबे को विफल करने पर बल दिया। उन्होंने दुश्मन को उसी की भाषा में कड़ा जवाब देने के निर्देश दिए। वहीं इस दौरान सैन्य अधिकारियों को फील्ड सैन्य कमांडरोें ने एलओसी के उस पार से आतंकियों की ओर से की जाने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें