संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। सिविल डिफेंस की तैयारियों को जांचने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों ने सुखतोई नदी में मॉक ड्रिल की। इस दौरान इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया कि किसी के डूबने पर उसे कैसे बचाया जाए।
डीएसपी एसडीआरएफ जाबिन खान ने बताया कि लोग गर्मी से बचने के लिए नदी में नहाने जाते हैं। हमने विशेष रूप से डूबने जैसी स्थितियों में बचाव अभियान की तैयारियां परखने के लिए मॉक ड्रिल की है। बताया कि कुछ किशोर और युवा गर्मी के मौसम में नहाने के लिए नदी किनारे चले जाते हैं। इनमें से जिनको तैरना नहीं आता, वह अपनी जान जोखिम में डाल लेते हैं। एसडीआरएफ की टीम किसी के डूबने पर उसे कैसे बचाया जाए, इसकी तैयारियां जांचीं। लोगों को जागरूक भी किया कि वे बच्चों को नहाने के लिए नदी में न भेजें।
डीएसपी जबीन ने कहा कि एसआरएफ टीम किसी भी दुर्घटना की स्थिति में मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। उन्होंने जनता से अपील की कि पुलिस से सहयोग करें और बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखें।