फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के खेवड़ा क्षेत्र में पेयजल संकट

Wed, 03 Jun 2015 01:51 AM IST
राजोरी/अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के खेवरा क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने मंगलवार को पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर अपना कड़ा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


लोगों ने राजोरी-थन्नामंडी सड़क जाम कर नारेबाजी की और पानी आपूर्ति की जल्द सुचारू बनाने की गुहार लगाई। लोगों ने विभाग पर सस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले करीब दो हफ्तों से पीएचई की पाइपों के जरिए पानी नहीं आया है।

प्रदर्शन के दौरान स्थानीय निवासी युनुस चौधरी, जोगिंद्र पाल, दीपक कुमार, इरशाद बट्ट, दिनेश कुमार आदि ने बताया कि कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर सप्लाई सुचारू बनाने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन हर बार उन्होंने आश्वासन देकर लोगों को वापस भेज दिया। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पेयजल आपूर्ति ठप होने के बाद उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है।

इससे विशेषकर महिलाओं व युवतियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों से दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर पानी लेने से बहुत समय नष्ट होता है।

करीब दो घंटे तक प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिला कर शांत करवाया कि बुधवार सुबह तक सप्लाई सुचारू बना दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें