फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकनिक पर गई छात्राएं और शिक्षिका बेहोश

Mon, 24 Nov 2014 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक निजी स्कूल की चार छात्राएं और एक शिक्षिका पिकनिक मनाने के दौरान बेहोश हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षिका को सेना के जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना पर अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के प्रति रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम करीब छह बजे जिला अस्पताल में उस समय अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब बेहोशी की हालत में 10वीं कक्षा की चार छात्राओं और एक शिक्षिका को लाया गया। एक निजी स्कूल की करीब 80 छात्राएं और 6 शिक्षिका दो बसों में सवार होकर कालाकोट तहसील स्थित पंजनाड़ा क्षेत्र में पिकनिक मनाने गई थीं। वहां अचानक चार छात्राएं और एक शिक्षिका बेहोश हो गई। स्कूल बस में ही उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें होश तो आ गया लेकिन हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। होश में आने के बाद एक छात्रा ने बताया कि वह पिकनिक वाले स्थान पर एक प्राचीन स्थल पर चली गई और  उसने खाना खाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और कुछ याद नहीं।
विज्ञापन


उपचार कर रहे डाक्टर जमील हुसैन ने बताया कि छात्राओं के बेहोश होने के पीछे के कारणों
का पता नहीं चल पा रहा है। उनका बेहतर उपचार चल रहा  है। दो छात्राओं की हालत नाजुक बनी हुई है। डाक्टर ने बताया कि शिक्षिका को बेहतर उपचार के लिए सेना के जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें