राजौरी में जीएमसी के बाहर प्रदर्शन करती नर्स
- फोटो : AMAR UJALA
राजोरी । सरकारी मेडिकल कॉलेज राजौरी में कंट्रक्शन पर लगाएगी नर्स व कुछ अन्य कर्मचारियों का 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने पर उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित किए जाने का नोटिस मिलने के बाद गुस्साई नर्स व अन्य कर्मचारियों ने शनिवार को जीएमसी के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी नर्सों व अन्य ने कहा कि मौजूदा समय में कोरोनावायरस से लड़ने के लिए स्वास्थ्य कर्मी सबसे आगे हैं और बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। जीएमसी राजोरी में कोरोना वायरस को लेकर पहले ही बहुत अफरा-तफरी मची हुई है और कर्मियों की सख्त किल्लत है। ऐसे में उन्हें इस समय निष्कासित करना सही नहीं है क्योंकि वो अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने गुहार लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग उन्हें फिर से नियुक्त करें। वही इस संबंध में जीएमसी राजोरी के प्रिंसिपल ने बताया कि निष्कासित की गई नर्सों को फिर से नियुक्त करना उनके हाथ में नहीं है इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग या सरकार को आदेश जारी करती है तो उन्हें फिर से नियुक्त किया जा सकता है.