सांबा। जिला आस्पताल सांबा के बदले अव प्रशासन ने घगवाल के एक्सीडेंटल आस्पताल को कोरोना आस्पताल वनाया है। जिला आस्पताल सांबा मे आईसोलेशन वार्ड मे रखे गए सदिगंध मरीजों को भी घगवाल मे शिफट किया गया है। सनद रहे कि पहले सांबा का जिला आस्पताल कोरोना आस्पताल मे बदला गया था। जिस पर स्थानीय लोगों में रोष बनने लगा था की जिला के दूर दराज से मरीज सांबा आस्पताल के लिए आते है ऐसे मे जिला आस्पताल को कोरोना आस्पताल मे बदलना ठीक नही है। प्रशासन की ओर से अब घगवाल के एक्सीडेंटल आस्पताल को कारोना आस्पताल मे बदला गया है। अब कोरोना सदिंगध मरहजो को घगवाल मे आईसोलेशन वार्ड मे रखा जाए गा।